– सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
सोनभद्र (ओबरा) 27 जुलाई 2025। ओबरा नगर में रविवार को जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दलबीर सिंह सामरा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ के रिक्त सचिव पद के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करना था। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से ओबरा निवासी मुजफ्फर अली को जिला फुटबॉल संघ का नया सचिव मनोनीत किया गया। इस घोषणा के साथ ही बैठक स्थल पर मौजूद सभी सदस्यों ने उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर संघ से जुड़े कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिनमें श्याम जी पाठक, सुजीत कुमार, महेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार तिवारी, अरविंद कुमार यादव, अहमद अली, जयशंकर भारद्वाज, नूरुद्दीन खान और अहमद रज़ा प्रमुख रूप से शामिल रहे। अध्यक्ष दलबीर सिंह सामरा ने मुजफ्फर अली को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी दिनों में फुटबॉल को जनपद में बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello








