सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) सावन माह के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे भक्तों ने महादेव को बेलपत्र धतूरा फल फूल आदि अर्पण कर उनका जलाभिषेक किया।क्षेत्र के अजीरेश्वर धाम,रिहन्देश्वर महादेव मंदिर,श्री बेड़िया हनुमान मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी गई जरहां स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर में संरक्षक राजेंद्र सिंह बघेल ने सपरिवार मंदिर में जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चन किया एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित रिहन्देश्वर महादेव मंदिर, खैरी स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा सैकड़ो श्रद्धालु नंगे पांव हाथों में जल का कलश बेलपत्र धतूरा फल फूल लेकर मंदिर में पहुंचते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैदी के साथ भ्रमण करती रही।
Author: Pramod Gupta
Hello









