October 11, 2026 1:22 pm

लेखपाल ने जरुरतमंद ग्रामीणों को वितरित किए सैकड़ों कम्बल

 

बीजपुर(विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली, इंजानी और रजमिलान के जरूरतमंद ग्रामीण लोगों में कड़कड़ाती ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से लेखपाल सन्तोष कुमार यादव ने मंगलवार को स्वयं सैकड़ों कम्बल वितरित किए। ठंड के मौषम में कम्बल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर मुश्कान बिखर गयी। क्षेत्रीय लेखपाल सन्तोष कुमार यादव ने बताया कि ठंड बढ़ने से गरीब तबके के ग्रामीणों के पास ठंड से बचाव के लिए गाँवों में समुचित उपाय नही हैं और गर्म कपड़े इनके तक नहीं पहुँच पाते इस लिए महुली,इंजानी रजमिलान के जरूरतमंद लोगों में लगभग सौ से अधिक कम्बल वितरित किया गया गया है। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय महुली के शिक्षक धनन्जय कुमार शर्मा,राघवेंद्र पाल,सुनैना,रामलखन सिंह,ओमशंकर नारायण शर्मा, ग्राम प्रधान जुकमुनिया देवी,ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कम्बल वितरण के बाद गाँवो के सम्भ्रांतजन और ग्रामीण लेखपाल के इस नेक कार्य की चहुँओर प्रशंसा की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!