November 22, 2026 6:53 pm

सोनभद्र पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

– थाना पिपरी पुलिस ने दो क्विंटल लहन किया नष्ट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दिनांक 12 जुलाई 2025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पद्मिनी होटल के पीछे स्थित मलिन बस्ती में छापेमारी की। छापे के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग दो क्विंटल लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को और अधिक सघन किया जाएगा।

जनता से सोनभद्र पुलिस की अपील

यदि आपके आसपास मादक पदार्थों से संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि संचालित हो रही है तो कृपया तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!