October 10, 2026 5:01 am

दुद्धी लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता निर्वाचित

राकेश गुप्ता (दुद्धी)

सोनभद्र : तहसील सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शाखा तहसील दुद्धी के लेखापाल संघ का चुनाव पर्यवेक्षक सरजू यादव पूर्व अध्यक्ष तहसील ओबरा की मजूदगी में सम्पन्न हुआ ।

चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार सिंह एवं कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया की सोनभद्र की उप शाखा तहसील दुद्धी लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने दावा किया था जिसमे से अध्यक्ष पद के दावेदार विनय कुमार गुप्ता को 28 मत, कुंदन कुमार को 15 मत प्राप्त हुए इस प्रकार विनय कुमार 13 मत अधिक प्राप्त करके विजयी हुए । वही अनिल कुमार को एक भी मत प्राप्त नही हुए । बताया की कुल 66 पंजीकृत मतों में केवल 43 मतों का प्रयोग किया गया । मंत्री समेत 6 पदों पर दावेदार निर्विरोध चुने गए । जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार कनौजिया, मंत्री पद पर प्रवीण कुमार, उपमंत्री पद पर अमरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार, ऑडिटर पद पर हौशिला सिंह निर्विरोध चुने गए ।चुनाव के बाद सभी चुने कार्यकारणीयों को एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार के मौजूदगी में सोनभद्र लेखपाल संघ अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने शपथ दिलाया। इस दौरान कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, बृजलाल मिश्रा, लेखपाल रंजय कुमार, श्री राम, राघवेंद्र वर्मा, हिमांशु, राघवेंद्र दत्त वर्मा महेंद्र यादव मुकेश गुप्ता पंकज चौबे अरुण कन्नोजिया आदि मौजूद रहे ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!