October 26, 2026 3:01 am

तिहाड़ी मजदूर का घर पहुंचने से पहले एक्सीडेंट दुद्धी सीएचसी से रेफर

दुद्धी/ सोनभद :कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली में गुरुवार की शाम 8:00 बजे कादल गांव से तिहाड़ी मजदूरी के बाद घर के आवश्यक सामान खरीदारी कर पैदल घर वापस लौट रहे मजदूर सोनू मोर्य 26 वर्ष पुत्र श्री राम मौर्य ग्राम मझौली को तेज रफ्तार में जा रहे अपाची बाइक सवार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आनन फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया,वहीं अपाची चालक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया,सूचना पर पहुंचे कोतवाली दुद्धी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद द्विवेदी ने घायल का हाल जाना और उसे जिला अस्पताल के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गए,

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!