October 26, 2026 3:01 am

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का किया गया सजीव प्रसारण

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह 2025 का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार सोनभद्र में किया गया, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में किया गया था। कार्यक्रम मे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के साथ मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। हाई स्कूल संवर्ग में राजा चंडोल इंटरमीडिएट कॉलेज लिलासी कला के आयुष कुमार को प्रथम स्थान, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापीकला की आयुषी कुमारी को द्वितीय स्थान,संत जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की रिमझिम पाठक को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर साथ मे सातवा स्थान तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट संवर्ग मे राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की सोनाक्षी सिंह पटेल को प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खड़िया के अभिषेक दुबे को द्वितीय स्थान, राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के दिव्यांश केसरी को तृतीय स्थान साथ में छतवान स्थान तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किया गया। खेलकूद में राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज के अखिलेश गुप्ता को मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर 14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक,यूनिटी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के अविनाश यादव को मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर 17 हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड़,पूर्व सांसद रामसकल,घोरावल विधायक अनिल मौर्य,जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, रूबी प्रसाद नगर पालिका अध्यक्ष, पुष्पा सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!