October 26, 2026 3:02 am

कलिंगा कम्पनी के एचआर को फोन करके धमकी देने वाले पांच गिरफ्तार

सोनभद्र। कलिंगा कम्पनी के चालक अजय कुमार रजक पुत्र रामबली रजक निवासी अमतोरी, थाना नवानगर जनपद सिंगरौली के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना दी गई कि बुधवार को केसीसीएल कम्पनी के जीएम डी.जे. नायक बोलेरो नियो वाहन से लेकर अमलोरी एनसीएल प्रोजेक्ट सिंगरौली मध्य प्रदेश से अपने निजी काम से रॉबर्ट्सगंज आ रहे थे कि भिलाई बन्धा, लोढ़ी के पास एक स्कॉर्पियों वाहन से गाड़ी रोककर ड्राइवर अजय का मोबाइल छीनकर केसीसीएल कम्पनी के एचआर हेमन्त डकुआ के पास फोन कर उनसे 10 लाख रुपये मांगने और पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर अभियोग नामजद 5 नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबीर खास कि सूचना पर थाना क्षेत्र के बढ़ौली के पास से स्कार्पियो पर सवार पांचो अभियुक्तगण संतोष पाण्डेय, सोनेन्द्र सिंह, राकेश पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, राजीव पाण्डेय को पकड़ लिया गया और विधिक कार्यवाई कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी, बरामदगी करने वाली टीम मे एसओजी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, उ.नि.संजय सिंह, हे.का.अवधेश प्रजापति, हे.का.अभिमन्यू यादव, हे.का.सतीश सिंह, का.रितेश पटेल, का.अजीत कुमार, का. प्रेमप्रकाश, का.जयप्रकाश, का. अजीत यादव रहें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!