October 26, 2026 3:02 am

5 जी का सपना नेटवर्क 4 जी भी नही ठगे जा रहें मोबाइल ग्राहक

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के दर्जनभर गाँवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण उपभोक्ता जूझ रहे हैं।कम्पनियां 5 जी का सपना दिखा कर 4 जी का नेटवर्क भी नही दे पा रही हैं।बताया जाता है कि जिओ और एअरटेल कम्पनी के दर्जनों टावर क्षेत्र में लगाए गए हैं बावजूद नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं।ग्रामीण अंचल में तो ऐसे भी कई टोले मजरे गाँव चट्टी चौराहा हैं जहां पर इमरजेंसी में एम्बुलेंस अथवा पुलिस या फिर फायर सर्विस को सूचना देने के लिए पहाड़ पेड़ या ऊंचाई की तलाश में उपभोक्ताओं को रात दिन हलकान होना पड़ रहा है।आरोप है कि मोबाइल नेटवर्क कम्पनियां 28 दिन का महीना सेट कर रखीं हैं लेकिन फोन से बात न होने के कारण मोबाइल खिलौना साबित हो रहे हैं तो रिचार्ज के पैसे निर्धारित समय 28 दिन में लेप्स कर जा रहे हैं इससे ग्राहकों की जेब पर कम्पनियां सीधे डाका डाल के लूट रही हैं।ग्रामीण उदय चंद सूरज कुमार विकास चंदन रामजी दयाल प्रेमचंद जवाहिर सन्तोष सहित सैकड़ो लोगों ने सम्बन्धित विभाग से मोबाइल नेटवर्क कम्पनियों के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई की माँग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!