सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का जनपद सोनभद्र के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। भारत वासियों का असीम प्यार प्रधानमंत्री को मिल रहा है।

Author: Pramod Gupta
Hello