October 10, 2026 1:30 am

जातीय जनगणना पर सुभासपा ने प्रधानमंत्री को सौपा धन्यवाद ज्ञापन

सोनभद्र। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आहवाहन पर जातीय जनगणना की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापन जिले की सभी तहसीलों मे उपजिलाधिकारियों के माध्यम से सौंपा। घोरावल तहसील में जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। प्रदेश सचिव सौरव कान्त पति तिवारी ने कहा कि इससे सामाजिक संरचना को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने में मदद मिलेगी।
ओबरा में अशोक कुमार गुर्जर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सटीक जातीय आंकड़ों के बिना सामाजिक न्याय अधूरा है।श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप ने कहा इस निर्णय के लिए पार्टी प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करती है और यह मांग करती है कि यह कार्य पारदर्शिता और संवेदनशीलता से शीघ्र पूरा किया जाए। दुद्धी तहसील में जिला महासचिव जोगिंदर के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वही रॉबर्ट्सगंज तहसील पर जिला अध्यक्ष मनोज देव पांडेय के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

उन्होंने कहा जातीय जनगणना केवल आंकड़े नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का औजार है। इससे यह स्पष्ट होगा कि किन वर्गों को आज भी विकास से वंचित रखा गया है। इस अवसर पर बाबूलाल मौर्य, चन्दन धागर सोनमती, शेषमणि, लालबहादुर कोल, रामअधार आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जातीय आंकड़ों के आधार पर योजनाओं के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!