October 10, 2026 5:28 pm

लक्की ड्रा के नाम पर क्षेत्र के आदिवासियों के साथ जालसाजी करने वाले माँ बेटे गिरफ्तार

राकेश गुप्ता (दुद्धी)

सोनभद्र- दुद्धी | कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आदिवासियों के साथ लक्की ड्रा के नाम पर जालसाजी करने वाले माँ बेटों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया ,पुलिस के मुताबिक ये माँ बेटे कई दिनों से फर्जी आधार कार्ड के जरिये क्षेत्र में लक्की ड्रा कूपन इनाम के नाम पर ग्रामीण आदिवासियों को बेवकूफ बना रहे थे|इनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी को धारा 419,420 ,467,468,471 के तहत मुकदमा दर्ज किया था | पुलिस ने 49 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी मकुंदी लाल केसरवानी व 25 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र मकुंदी लाल केसरवानी निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट को उस समय धर दबोचा जब दोनों कही भागने के फिराक में थे|आरोपियों के पास से पुलिस ने दो एंड्रॉइड मोबाइल ,एक हीरो होंडा सीडी डीलक्स ,डिक्की से एक रसीद बुक व 6630 रुपये बरामद किया है |

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!