सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-450/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना रावर्ट्सगंज से सम्बन्धित एक अभियुक्ता पुष्पा पत्नी विकास निवासी सलखन नौका टोला थाना चोपन उम्र लगभग 29 वर्ष जो अपने गिरोह के साथ मिलकर शादी करने हेतु बाहरी लोगो को बुलाकर अपने जाल मे फंसाकर शादी का नाटक करके लड़का पक्ष से पैसा, रुपये एवं जेवरात लेकर फरार हो जाने के सम्बन्ध मे प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 बृजेश दूबे मय टीम थाना रॉबर्ट्सगंज मौजूद रहे।
