सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व एवं कुशल मार्ग दर्शन मे थाना रावर्ट्सगंज कोतवाली पर भारीनरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय व पुलिस ने मु.अ.सं.327/2025 धारा 61(2)ख, 318(4), 336(3), 338, 340(2), 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023, 3(1)/58/72(6) उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021, 3/4 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957, 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश केशरी पुत्र घनश्याम केशरी निवासी ग्राम खैरटिया थाना ओबरा उम्र करीब 34 वर्ष एवं मु0अ0सं0 424/2024 धारा 379, 411, 186 भा0दं0वि0 व 3(1),58,72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली एवं 4, 21, 3 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम थाना रॉबर्ट्सगंज से सम्बन्धित अभियुक्त सारनाथ यादव पुत्र राम लखन यादव ग्राम काटा हथिया, थाना चन्दौली जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय हमराह थाना रॉबर्ट्सगंज मौजूद रहे।
