October 15, 2025 7:47 pm

संविधान अधिकार न्याय यात्रा का सोनभद्र में हुआ समापन

सोनभद्र/ रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) शुक्रवार को संविधान अधिकार न्याय यात्रा का 135वें दिन समापन हुआ। यात्रा के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस से यात्रा को झण्डी दिखा कर रवाना किया। जो सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक होते हुए गयी। जिसमे संजय निषाद भी बाइक चलाते नजर आये।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि केवट, मल्लाह और मछुआ समुदाय को साजिश के तहत ओबीसी में रखा गया। उन्होंने बताया कि इस समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना चाहिए। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने मछुआ समुदाय के साथ न्याय नहीं किया। इसी मुद्दे को लेकर सहारनपुर के शाकंभरी देवी धाम से यात्रा शुरू की गई थी। संजय निषाद ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निषाद समाज से किए वादे नहीं निभाए।

इसी कारण यूपी में लोकसभा चुनाव में उन्हें लगभग 45 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। निषाद कार्यकर्ताओं ने मन से चुनाव में काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही निषादों को ओबीसी से एससी में शामिल कर सकते हैं। मोदी ने राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, ईडब्ल्यूएस और महिला आरक्षण जैसे बड़े फैसले लिए हैं। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कड़े निर्णय ले रहे हैं। पाकिस्तान को उचित जवाब दिया जाएगा। इस मुद्दे पर सभी धर्म और जाति के लोगों का सहयोग मिल रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!