बीजपुर(विनोद गुप्त)एसीसी क्रिकेट क्लब डोड़हर के तत्वावधान में डॉ० भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट मैच का उद्घाटन धनंजय शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया।उदघाटन मैच के मुख्य अतिथि रहे ग्रामप्रधान डोड़हर के पी पाल अपने सह अतिथियों के साथ फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का आरम्भ कराया।प्रतियोगिता में झारखंड छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का पहला मैच यंग ब्वॉयज और चेतवा के बीच खेला गया जिसमें यंग ब्वॉयज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।चेतवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6.2 ओवर में मात्र 44 रन बनाकर आउट हो गई जिसका पीछा करने उतरी यंग ब्वॉयज ने महज 4.2 ओवर में ही मात्र 03 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विजय कुमार ने 02 ओवर में 05 रन देकर 03 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।दूसरा मैच बैढन और जरहा के बीच खेला गया जिसमें बैढन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का
निर्णय लिया और 08 ओवर में 65 रन का लक्ष्य रखा जिसे चेस करने उतरी जरहा की टीम मात्र 48 रन बना पाई। इस प्रकार बैढन की टीम 24 रनों से जीत दर्ज कर ली। आशीष कुमार वैश्य ने मात्र 02 ओवर में 05 रन देकर 03 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच पहला क्वार्टर फाइनल के रूप में यंग ब्वॉयज और बैढन के बीच खेला गया जिसमें बैढन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 08 ओवर में 76 रन बनाए जबकि यंग ब्वॉयज ने मात्र 51 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार बैढन ने 25 रनों से जीत दर्ज कर ली।मैच में निर्णायक की भूमिका में मक्कुल खान व मसरूर आलम रहे।ऑनलाइन स्कोरिंग की भूमिका में शिव जायसवाल व मुकेश तथा कमेंटेटर की भूमिका श्रीराम यादव रामदयाल और अशोक मंडल ने निभाई। इस मौके पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता,रामरतन, रमाशंकर वैश्य, रामभजन,भागीरथी वैश्य,अर्जुन सिंह,डीके त्रिपाठी सहित सैकड़ों दर्शक मैदान में उपस्थित रहे।









