सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बुधवार को सोनभद्र जनपद के सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता मे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) संगठन को मजबूत करने के लिए एक विशेष सदस्यता अभियान शुरू कर रहा है, जो 14 अप्रैल से सितंबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों, मज़दूरों, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों को पार्टी से जोड़ना है।
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि पार्टी की मजबूती एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए रालोद एक बार फिर चौधरी चरण सिंह जी के समय के व्यापक जनाधार को पुनः प्राप्त करने हेतु प्रदेश भर में पूरी सक्रियता से कार्यरत है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जिसमें वे पूरे समर्पण भाव से प्रदेश और देश में केंद्र सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर लागू करने में जुटे हुए हैं। रालोद का मानना है कि गांव और किसान की समृद्धि ही राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग है। पार्टी का उद्देश्य है कि नौजवानों को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और स्थानीय रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करना। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी साहब के दृष्टिकोण को साकार करते हुए ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और स्थानीय रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई “एक जिला, एक उत्पाद” योजना के तहत प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। प्रेस वार्ता के दौरान श्रीकांत त्रिपाठी क्षेत्रीय संगठन महासचिव प्रयागराज, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा विवेक चतुर्वेदी, रामसेवक सिंह पटेल जिलाध्यक्ष, प्रशांत विष्णु सिंह जिलाध्यक्ष युवा, विकास पाण्डेय मीडिया प्रभारी,सचिन गुप्ता, चंद्रभान सिंह,पवन शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Author: Pramod Gupta
Hello