सोनभद्र/उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में भर्ती सोनभद्र निवासी सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी यूपी पुलिस कांस्टेबल अजय कुमार यादव की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई अजय कुमार यादव की ड्यूटी वर्तमान मे प्रयागराज में तैनात थे। उनकी मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई जानकारी के अनुसार अजय कुमार यादव पुत्र धर्मराज यादव उम्र लगभग 29 वर्ष की 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयन हुआ था। अजय यादव की शादी 10 दिसंबर 2024 को बनारस में लाल जी यादव की पुत्री प्रिया यादव के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। अजय यादव पत्नी के साथ प्रयागराज में ही रह रहा था और उसकी ड्यूटी प्रयागराज हवाई अड्डा पर लगी हुई थी शनिवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला। हवाई अड्डे पर पहुंचने के कुछ देर बाद अजय यादव की तबीयत खराब हो गई और वही गिरकर तड़पने लगा। एयरपोर्ट पर तैनात साथी कर्मियों ने लोगों की मदद से उसे इलाज हेतु अस्पताल ले गए जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर घर वाले को यकीन ही नहीं हुआ घर वालों को मौत के सच्चाई के बारे में जानकारी होने पर घर में मातम छा गया घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है उसकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है
