October 10, 2026 11:44 am

50 हजार रिश्वत न देने पर वन दरोगा ने श्रमिकों को पीटा भीड़ ने दौड़ाया तो भागे वनकर्मी

बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला ठुनठुनिया पहाड़ी के पास 50 हजार रुपए रिश्वत न देने पर ट्रैक्टर चालक और श्रमिकों को घसीट घसीट कर वन एक दरोगा ने पीटा।मामला वन रेंज क्षेत्र जरहा से अबैध खनन बालू खनन से जुड़ा बताया जा रहा है।पीड़ित का आरोप है कि वन दरोगा शिवमंगल अपने एक साथी के साथ गाँव मे पहुँचे थे इसी बीच गाँव के हरदेव पुत्र जीतलाल बियार अपनी पुरानी पाही जो 500 मीटर दूर है से ट्रैक्टर ट्राली पर पहले से रखा पुराना बालू लेकर नए घर पर आ

रहे थे कि वन दरोगा ने पकड़ लिया और पहले 50 हजार रुपए रिश्वत की माँग की इस पर ट्रैक्टर स्वामी हरदेव द्वारा इनकार करने और बहुत मिन्नत करने पर ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर पर सवार श्रमिकों को दरोगा द्वारा घसीट घसीट कर खूब पीटा गया।बताया गया कि वन दरोगा ने अंत तक लोगों को धमकी देता रहा की फर्जी खनन केश में फंसा दूंगा इसी पर गुस्साए श्रमिको ने दरोगा को इट पत्थल लेकर दौड़ाया तब जा कर दोनों वन कर्मी भाग गए।जनचर्चा पर गौरकरें तो उक्त वन दरोगा की मिली भगत से क्षेत्र में खुलेआम खूब खनन कराया जा रहा है इस दौरान जो लोग मुँह मागा रिश्वत नही देते उनके ट्रैक्टर को पकड़ कर सिजिंग की कार्रवाई की जाती है दबाव बनाने के लिए श्रमिकों से मार पीट भी किया जाता है वहीँ जो लोग तय रकम समय से देते रहते हैं उनका ट्रैक्टर रात दिन चलवाया जा रहा है।यह घटना भी इसी तरह की बताई जा रही है।इस बाबत डीएफओ रेणुकोट भानेन्द्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नेटवर्क से गायब था जिसके कारण उनका पक्ष नही मिल सका।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!