October 10, 2026 11:44 am

अन्त्येष्टि स्थल जा रहे थे कि हो गए दुर्घटना के शिकार,  रेफर

दुद्धी, सोनभद्र(राकेश गुप्ता)अंत्येष्टि स्थल जा रहे दो स्कूटी सवार बुजुर्गो को एक बाईक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महेंद्र अग्रहरि (65) और अंतू प्रसाद (70) निवासी दुद्धी एवं जयप्रकाश (20) पुत्र अजीत निवासी बभनी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया,जहां डॉ. शाह आलम अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दुद्धी कस्बे से अंतिम संस्कार हेतु ठेमा –कनहर घाट जा रहे थे कि विंढमगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी सवार दो बुजुर्गो को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सहित 3 लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!