October 10, 2026 12:32 pm

रोडवेज बस मे चोरी का खुलासा, नगदी व सामान के साथ छ गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रोडवेज बस में चोरी की घटना का अनावरण किया है। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें राजबीर सिंह, मुजाहिल, राशिद, नौशाद, इन्तजार और आलेमीन शामिल हैं। ये आरोपी बिजनौर और अमरोहा के निवासी हैं। इनके पास से पुलिस ने चोरी के सामान दो अंगूठी पीली धातु,एक लाकेट पीली धातु,एक मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोड़ी झुमका पीली धातु,चार बाली पीली धातु,तीन जोड़ी पायल सफेद धातु के अलावा, बैग की चैन खोलने का उपकरण,24,400 रुपये नगद, छह अदद मोबाइल,पांच अदद आधार कार्ड,एक गहने तौलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 कुँवर सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा,बृजेश कुमार दुबे, चौकी प्रभारी काशीराम आवास,हे0का0 कन्हैया यादव, मनमोहन सिंह, सुनील कुमार,का0 राहुल कुमार,राजेश कुमार,अविनाश कुमार शामिल रहें। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है, जो अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के प्रयासों को बल मिलेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!