October 10, 2026 12:33 pm

नहाने गयी बच्ची की पोखरे में डूबने से मौत

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा महुली में एक बच्ची की गांव के पोखरी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण की कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि गुरुवार को बच्ची किरण 6 वर्ष पुत्री जगसिंह निवासी महुली ने तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरी बेटी गांव के एक पोखरी में नहाने गई थी अचानक वह गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी मौके पर डूबने से मौत हो गई।कुछ देर बाद उतराया शव देखकर ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की करवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!