October 10, 2026 12:32 pm

अनाधिकृत रूप से चल रहें ई- रिक्शा पर रोक के लिए चला अभियान

– अब तक 360 ई-रिक्शा और ऑटो का चालान

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) जनपद के नगरीय क्षेत्रों मे जाम से छुटकारा के लिए बाहर से आने वाले ऑटो का प्रवेश बंद किया गया तब शुरू हुआ ई- रिक्शा का संचालन। अब आलम यह है की हर तरफ ई रिक्शा एवं ऑटो दिख जाता है। कभी सवारी के चक्कर मे तो कभी जल्दी बाजी मे आये दिन दुर्घटना होती रहती है साथ ही नगर मे जाम भी लग जाता है। वही जांच के नाम पर भी इन पर ध्यान कम था। अनाधिकृत रूप से चल रहें ई रिक्शा व ऑटो पर रोक लगाने एवं यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक अप्रैल से अवैध ई- रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी ई-रिक्शा और ऑटो का सत्यापन भी किया जा रहा है।

एआरटीओ धनबीर यादव ने P9 भारत न्यूज़ संवाददाता को जानकारी देते हुऐ बताया कि अनधिकृत रूप से संचालित ई-रिक्शा व ऑटो पर रोकथाम के लिए एक अप्रैल से एक अभियान चलाया जा रहा है।इसमें शासन की तरफ से आदेश है कि कोई भी ई रिक्शा अपंजीकृत रूप से संचालित ना हो और जो ई रिक्शा के चालक है उनके पास बैध ड्राइविंग लाइसेंस हो। नाबालिक या जो निपुण चालक नहीं या जिनके पास बैध लाइसेंस नहीं है उन्हें रोका जाए। अभी तक लगभग 360 ई रिक्शा के चालान हो चुके हैं। प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इस पर कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ-साथ एक संदेश भी दिया जा रहा है की जो लोग ई रिक्शा खरीद रहे हैं वह लोग पूरे प्रपत्र प्राप्त कर लें। और ई रिक्शा व्यापार का प्रमाण पत्र जिनको दिया गया है यदि वे अपंजीकृत ई-रिक्शा जारी कर रहे हैं तो उनको भी विभाग द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। यदि वह नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही होंगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!