October 10, 2026 2:13 pm

एक्सीडा (xidaa) मोटो इवी स्कूटी शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन

दुद्धी/ सोनभद्र (राकेश गुप्ता) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बघाडू गांव में दुद्धी- अमवार मार्ग पर स्थित लंगड़ी मोड़ पर मंगलवार को इवी वेहिकल की अग्रणी कंपनी एक्सीडा मोटो के स्कूटी शोरूम का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचईएस के जीएम सत्यनारायण राजू व बीजेपी के आदिवासी नेता दीवान सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटा और शोरूम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आदिवासी नेता दिवान सिंह ने धूप जलाकर व पुष्प अर्पित कर वाहनों की पूजा की| मुख्य अतिथि सत्यनारायण राजू व दिवान सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि इवी वाहन अब लोगो की जरूरत बनती जा रही है ,कम खर्च में आवागमन का साधन के रूप में इसे देखा जा रहा है ,साथ ही इससे पर्यावरण की हानि भी नही होती। कहा कि एक्सीडा मोटो की आकर्षक इवी वाहनों की रेंज लोगो को लुभा लेगी। उन्होंने प्रतिष्ठान की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर फर्म के प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि बाबूलाल, कृष्ण कुमार, उदय भास्कर रेड्डी, राकेश गुप्ता ,रामकुमार प्रजापति, अमवार प्रधान प्रतिनिधि सुभाष, ईश्वर प्रसाद निराला, आशीष जायसवाल, विकास, छेदीलाल, समुन्द्र सिंह, बुद्धि नारायण के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!