बीजपुर(विनोद गुप्त)उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने रविवार को लखनऊ पहुंच कर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह से शिष्टाचार भेंट किया । बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के साथ हुई मुलाकात में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा म्योरपुर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य कई पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।बैठक में जनपद सोनभद्र में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने स्कूल कायाकल्प और विद्यालयों में सभी
मूलभूत व्यवस्थाओं को स्थापित कराए जाने की मांग रखी गई।आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करा कर प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने का कार्य किया है।आज जनपद के कई विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाये अत्याधुनिक विज्ञान लैब एवं टैब लैब संचालित किए जा रहे है जिससे निर्धन तबके के छात्र भी लाभान्वित हो रहे हैं।यह व्यवस्थाएं जनपद के सभी विद्यालयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाना चाहिए।आयोग के उपाध्यक्ष श्री खरवार ने सोशल मीडिया पर सांझा करते हुए शिक्षा मंत्री के साथ संपन्न हुई बैठक को सकारात्मक बताया। बैठक में भाजपा जिला प्रतिनिधि प्रमोद कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।









