बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)अजीरेश्वर धाम जरहा में एक महीने से चल रहे अखण्ड हतिकीर्तन के दौरान शनिवार सुबह बुद्धि बल के स्वामी श्री हनुमान जी के जन्म जनमोत्स्व के अवसर पर हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गयीं।इस दौरान सुबह आरती पूजा पाठ के बाद हवन पूजन प्रसाद अर्पित किया गया।अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा
ट्रस्ट के माध्यम से मिली जानकारी पर गौरकरें तो शनिवार शाम को मानर की थाप पर अखण्ड हरिकीर्तन का विशेष आयोजन किया गया है जो आदिवासी कलाकारों द्वारा धाम की परिक्रमा के साथ मानर की थाप पर झूम झूम की तर्ज पर झुंड में अखण्ड हरिकीर्तन किया जाएगा।गौरतलब हो कि अनवरत चल रहे अखण्ड हरिकीर्तन का 14 अप्रैल सुबह समापन होगा उसके बाद पुनः हवन पूजन के बाद महाप्रसाद का विशाल भंडारा आयोजित किया गया है।अंत मे अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बघेल के कर कमलों एक बृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।यह सम्मान समारोह अखण्ड हतिकीर्तन में भाग लेने वाले समस्त कलाकारों के लिए आयोजित है।









