October 10, 2026 3:50 pm

विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)पुनर्वास प्रथम स्थिति मां दूधइया देवी परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हवन आरती और विशाल भंडारे के साथ बुधवार को सकुशल सम्पन्न हो गया।

बेड़ियां हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास ने बताया कि श्री राम कथा के साथ राम चरित मानस का पाठ किया गया उसके बाद आचार्य महेन्द्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम में यजमान की भूमिका निभाने वाले लोगों से पुण्य प्राप्ति के लिए हवन पूजन कराया गया। पश्चात मंदिर में प्रतिष्ठापित देवी देवताओं की भव्य आरती की गई।कार्यक्रम में यजमान के अलावा स्थानीय श्रद्धालु भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वही मां दुधइया देवी के प्रांगण में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।नौ दिन तक चले संगीत मय श्रीराम कथा का भव्य समापन विशाल भंडारे के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यशवंत सिंह सुनील तिवारी इंद्रेश सिंह श्रीराम यादव मनीष यादव अनूप शुक्ला अनील त्रिपाठी सहित तमाम श्रद्धालु भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!