सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-332/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्ता बृजबाला पत्नी पतलू निवासी ग्राम कुसम्हा, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार, हे0का0 ओमप्रकाश यादव, म0हे0का0 सिम्पी सिंह, चन्द्रकला, प्रियंका थाना रॉबर्ट्सगंज मौजूद रही।
Author: Pramod Gupta
Views: 395









