October 10, 2026 3:44 pm

फाल्ट और मेंटिनेंस के नाम पर अघोषित बिजली कटौती ग्रामीणों में आक्रोश

बीजपुर(सोनभद्र)नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर में पिछले सप्ताह से फाल्ट और मेंटिनेंस तो कभी फसल सुरक्षा के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।भीषण गर्मी में सरकार के 18 घण्टा बिजली देने के दावे यहाँ हवाहवाई हो गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि वितरण निगम के पास कोई ठोस योजना अथवा नियम समय नही है जब मर्जी तब 7 से 8 घण्टा बिजली बन्द रखी जाती है जानकारी लेने पर बताया जाता है कि आग लग गयी है तार गिर गया है तो मरम्मत मेंटिनेंस का कार्य किया जा रहा है।आरोप है कि तमाम व्हाट्स एप ग्रुप है शोशल मीडिया है अखबार भी है लेकिन विभाग एकबार भी इस तरह की कटौती के पहले जानकारी नही देता जब कि नियमानुसार आठ दस घण्टा अथवा एक दो दिन के लिए मेंटिनेंस की हालत में उपभोक्ताओं को सतर्क किया जाता है कि बिजली सम्बन्धित आवश्यक कार्य करलें फला समय से फला समय तक सप्लाई बाधित रहेगी।बताया जाता है कि जर्जर उपकरण कर्मियों के लिए इस समय मुसीबत बना हुआ है।सप्लाई कब शुरू होगी जेई बिहारी लाल ने कहा मेंटिनेंस चल रहा है शाम तक देखा जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!