October 10, 2026 8:48 pm

सीडीओ ने किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्राम मानपुर, विकास खण्ड राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज ग्राम सचिव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय मानुपर में कुल 56 छात्र/छात्रायें पंजीकृत है जिसके सापेक्ष 38 छात्र/छात्रायें ही उपस्थित मिले, विद्यालय में दो सहायक अध्यापक रूप कुमारी एवं शशिकला तैनात है किन्तु रूप कुमारी सहायक अध्यापक मौके पर अनुपस्थित पायी गयी, यह बताया गया कि रूप कुमारी सहायक अध्यापक प्रशिक्षण पर गयी है जबकि विद्यालय में परीक्षा चल रही है सीडीओ द्वारा निर्देश दिया गया कि परीक्षा के समय प्रशिक्षण क्यों कराया जा रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विगत 3 माह से विद्यालय का निरीक्षण कर पंजिका को अवलोकित नही किया गया है। मध्यान्ह 12ः30 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र भी बन्द पाया गया। निरीक्षण के समय गांव की नाली चोक पायी गयी तथा साफ- सफाई की स्थित बहुत खराब पायी गयी। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी और एबीएसए को चेतावनी देते हुए सीडीओ ने व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!