October 10, 2026 3:51 am

पुलिस‌ को मिली बड़ी सफलता चोरी के समान के साथ बीएनएस से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार 

सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र चेरो उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 बलिराम चेरो निवासी ग्राम कुरूहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष व 02. धर्मेन्द्र चेरो पुत्र स्व0 बलिराम निवासी ग्राम कुरूहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 01 कुन्तल 04 किलोग्राम लोहे की सरिया बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अभियुक्तगण जितेन्द्र चेरो उर्फ कल्लू व धर्मेन्द्र चेरो उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ 0नि0 मो0 स्वाले, रविन्द्रनाथ पाण्डेय,हे0का0 दिलीप यादव थाना,हो0गा0 सहेन्द्रनाथ मौर्या थाना चोपन जनपद सोनभद्र मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!