October 10, 2026 10:35 pm

गांव में नहीं दिखाई देते साहब ब्लाक में बैठे ही कर देते हैं ग्राम प्रधान के मिली भगत से कागजी खानापूर्ति ग्रामीण परेशान

रामगढ़/सोनभद्र (अखिलेश गुप्ता) ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के तानाशाही रवैया से ग्रामीण परेशान नगवां ब्लाक के पहाड़ी क्षेत्रों के रहवासियों ने बड़ा आरोप लगाया है गांवों में नही जाते हैं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्रामीणों के अनुसार कई महीनों से नहीं दिखाई देते साहब ब्लॉक कार्यालय में बैठ कर ही ग्राम प्रधान के मिली भगत से कर देते हैं कागजी खानापूर्ति ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के कार्यों और किए गए भुगतान में भारी भ्रष्टाचार का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है जानकारी के अनुसार नगवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढोसरा के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर गांव में नहीं आने और प्रधान के साथ मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट किए जाने का बडा आरोप लगाया है ग्रामीण गुलाब प्रसाद, रमेश ने बताया कि ढोसरा में नियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को हम लोग नहीं पहचानते गांव की गलियां रोड खराब है पेयजल की भी समस्या है किससे कहें कोई सुनने वाला नहीं है ग्राम प्रधान से कहते हैं तो वे टाल मटोल करते हैं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गांव में आते ही नहीं कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता किससे कहें।अपनी पिड़ा ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान पर सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!