दुद्धी/सोनभद्र:मेजर ध्यानचंद अकादमी के तत्वावधान में शनिवार की शाम दुद्धी और हिंडालको की बालिका फुटबॉल टीमों के बीच एक रोमांचक मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया। 35-35 मिनट के इस संघर्षपूर्ण मैच में हिंडालको की आकांक्षा ने निर्धारित समय के अंतिम क्षणों में शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई।मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि कुसुम गुप्ता एवं राखी जायसवाल ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय लिया। जैसे ही खेल शुरू हुआ, दोनों टीमें पूरे जोश और जुझारूपन के साथ मैदान में उतरीं। पूरे मैच के दौरान शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन आखिरकार हिंडालको की टीम ने बाज़ी मार ली।रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक इस मुकाबले को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही । खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया और खिलाड़ियों के जज़्बे को सलाम किया।इस मौके पर अकादमी की राखी जायसवाल,मनोरमा जायसवाल, कु इच्छिता, अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद, रामेश्वर राय, विंध्यवासिनी प्रसाद सत्यम राय कोच, राहुल, अमन ,कमलेश विश्वकर्मा , मुजीब खान ,संदीप कुमार, सुधीर, उपेंद्र प्रजापति, आयुष सोनी इस मौके पर सैकड़ो खिलाड़ी मौजूद रहे। संचालन जितेन्द्र चन्द्रवंशी ने किया।









