October 11, 2026 7:12 am

क्षय रोगियों को ग्रासिम हॉस्पिटल रेणुकूट और प्रयास फाउंडेशन ने बांटा पोषण

सोनभद्र/ भारत सरकार के लक्ष्य 2025 में क्षय रोग का समूल समाप्ति हेतु सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत म्योरपुर ब्लॉक के इलाजरत 70 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हे पौष्टिक आहार ग्रासिम हॉस्पिटल और प्रयास फाउंडेशन ने पोटली प्रदान किया. गोद लेने की प्रक्रिया के अन्तर्गत क्षय रोगियों को समय-समय प्रेरित कर क्षय मुक्त कराने में अविस्मरणीय योगदान दिया जा रहा है। जनपद में लगभग 170 से अधिक निक्षय मित्र सक्रिय हैं। जिनका पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर किया जाता है तथा उन्हे एक यूनिक पंजीकरण संख्या प्रदान किया जाता है। इस कार्क्रम को कराने में जिला पी पी एम समन्यवक सतीश चंद सोनकर का सराहनीय प्रयास रहा। इस अवसर पर डा0 अनिल त्रिपाठी सी. एम. ओ.सीयस आर विभाग से अमरनाथ सिंह अर्चना तिवारी प्रयास फाउंडेशन से दिलीप दुबे सुभाष राय और गौतम अग़वाल सुनील अग्रवाल सतीश चंद सोनकर और टी बी एच वी म्योरपुर अर्जुन प्रसाद उपस्थिति थे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!