October 11, 2026 7:13 am

रिहंद में सीआईएसएफ ने धूमधाम से मनाया 56 वां स्थापना दिवस

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)सीआईएसएफ रिहंद यूनिट में सोमवार सुबह 56 वा स्थापना दिवस समारोह समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्साह धूमधाम पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिंहद परियोजना प्रमुख अनील कुमार श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ गीत से शुरू हुई तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड ग्राउंड में सुसज्जित चारो टुकड़ियों का निरीक्षण किया तथा परेड कमांडर ने पथ संचलन कर सलामी की अनुमति ली उसके पश्चात मार्चपास्ट करते हुए चारों टुकड़ियों के प्लाटून कमांडर सहित जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।परेड समापन के पश्चात उप समादेष्टा प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया और सीआईएसएस के उल्लेखनीय कार्यों के बारे विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जवानों के सुरक्षा कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में हर संभव सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया तथा विस्तार से सीआईएसएफ के बारे में चर्चा की।अतिथियों के स्वागत सम्मान में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा म्यूजिक धुन पर गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया जो पंडाल में बैठे लोगों का मन मोह लिया। सीआईएसएफ इकाई रिहंद के कमांडो ने विभिन्न कलाओं द्वारा दुश्मनों पर फायरिंग कर सुरक्षा के प्रति संदेश दिया जो लोगों द्वारा काफी सराहा गया।कार्यक्रम में सप्ताह भर चले विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को उप समादेष्टा प्रदीप कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट किया समापन सहायक समादेष्टा आलोक कुमार चौधरी द्वारा आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट कर किया गया।इस मौके पर एनटीपीसी के संजय असाटी महाप्रबंधक,मुख्य चिकित्साधिकारी मनीषा कुलश्रेष्ठ,, एजीएमएचआर वृजकिशोर पाण्डेय,अपर महाप्रबंधक गण,उप महा प्रबंधक गण ,यूनियन ऐसोसिएशन के राकेश कुमार राय,एसएन पाठक,विद्यालय प्राचार्य गण,ग्राम प्रधान केपी पाल,विजय सिंह,प्रधानपति बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता,बल सदस्यों सहित महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!