बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद परियोजना के कुवेर कंपनी में कार्यरत श्रमिकों ने पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर शनिवार दोपहर एनटीपीसी प्रशासनिक भवन रिहंद के अंदर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। काफी देर बाद हंगामा बढ़ता देख पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह श्रमिको को 12 मार्च तक वेतन दिलाने का आश्वाशन देकर धरना शांत कराया। गौरतलब हो कि कुवेर कंपनी में श्रमिकों द्वारा वेतन विसंगतियों को लेकर अक्सर धरना प्रदर्शन किया जाता है। यह इनका पुराना इतिहास रहा है। बताया जाता है कि एनटीपीसी ने मित्सुबिशी पावर को काम दिया है हंगामा बढ़ने पर एनटीपीसी प्रबंधन ने कुवेर और मितसीबुसि दोनों कम्पनी के अधिकारियों को बुलाया मौके पर पहुंचे मित्सुबिशि के अधिकारियों ने बताया कि हमने कुवेर को काम दिया जरूर है पर कुवेर कंपनी काम के प्रति लापरवाह है हमारा काम जब इनके द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा तभी तो हम बिल रिलीज करेंगे इनके द्वारा जितना कार्य किया जा चुका है उसका भुगतान कर दिया गया है। उधर एनटीपीसी के दवाब में कुवेर के अधिकारियों ने दिसंबर व जनवरी का वेतन 12 मार्च से पहले व फरवरी का वेतन लास्ट मार्च तक कराने का आश्वाशन तो जरूर दे दिया है पर कुबेर कम्पनी की कार्यशैली देखकर लगता नही है कि वेतन भुगतान हो पायेगा क्योंकि कई श्रमिकों का पिछले छह महीने से किसी से एक महीना किसी से पंद्रह दिन काम करा कर बगैर पेमेंट दिए श्रमिकों को हटा दिया गया है ऐसे भी श्रमिक कम्पनी में पेमेंट लेने के लिए रोज चक्कर काट रहे हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello








