October 11, 2026 9:29 am

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए राधेश्याम शर्मा

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के संघ भवन डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का तृतीय जनपदीय अधिवेशन संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी महानंद चौधरी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। इस अधिवेशन मे सर्वसम्मति से पुनः राधेश्याम शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्द कुमार शर्मा, जिलामंत्री अभय नारायण सिंह और कोषाध्यक्ष श्री नाथ विश्वकर्मा बनाए गए। मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष ई.डीएन प्रसाद ने पेंशनर्स को उनका हक और अधिकार दिलाने की बात कही।

नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि हम सदैव पेंशनरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं। यह संगठन की महानता है कि हम पर पुनः विश्वास किया है। मैं तन मन धन से उनकी समस्याओं हक और अधिकारों के लिए पूरा संघर्ष करता रहूंगा। इस मौके पर इं. एन सिंह, डा.के.के सिंह, डॉ अनूप कुमार मिश्रा, नंद कुमार शर्मा, देव नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!