सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए इजराइल, जापान एवं जर्मनी में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है। सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि वर्तमान में इजराइल, जापान एवं जर्मनी में नर्सिंग, केयर गिवर, पेसेन्ट केयर एवं केयर टेकर के लिए रिक्तियां निकली हैं। इसमें नर्सिंग डिप्लोमा योग्यताधारी पुरुष व महिला पात्र होंगे। उन्होंने बताया है कि इजराइल में केयर गिवर एवं पेसेन्ट केयर के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष रखी गई हैं। यहाँ 5000 पद हैं और वेतन 131818 रूपये प्रतिमाह मिलेगा। जापान में केयर गिवर एवं केयर टेकर के पद के लिए नर्सिंग डिप्लोमा वाले पुरुष व महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। 20 से 27 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। यहाँ 50 पद हैं। 116976 रूपये प्रतिमाह मिलेंगे। जर्मनी में सहायक नर्स की रिक्तियाँ हैं। इसमें नर्सिंग डिप्लोमा के साथ आयु सीमा 24 से 40 वर्ष निर्धारित है। पदों की संख्या 250 है। वेतन 229925 रूपये प्रतिमाह मिलेगा। इच्छुक योग्य अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है या जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में संपर्क कर सकते है।
Author: Pramod Gupta
Hello









