October 11, 2026 7:53 am

दुद्धी महाविद्यालय : कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच हुए क्रिकेट मैच में कला संकाय विजयी

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश गुप्ता) भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में अन्तर संकाय क्रिकेट मैच का अयोजन आर्ट्स फैकल्टी एवं कामर्स फैकल्टी के बीच हुआ। मैच का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ० राम सेवक सिंह यादव द्वारा टॉस के साथ हुआ। आर्ट्स फैकल्टी ने टॉस जीतकर फील्डिंग लिया। कॉमर्स फैकल्टी ने सर्वप्रथम बैटिंग करते हुए 12 ओवर्स में 147/07 (सात विकेट) के नुकसान पर बनाया, जिसमें रेयान ने 52 रन और शुभ ने 30 रनों का योगदान दिया। बॉलिंग में आर्ट्स फैकल्टी के तरफ से रामबाबु ने सर्वाधिक 3 विकेट 43 रन देकर प्राप्त किये एवं मंयक ने 2 विकेट 39 से देकर प्राप्त किये।मैच के दूसरी पाली में आर्टस फैकल्टी की तरफ से हर्ष जौहरी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 27 गेंद पर ताबड़तोड़ 54 रन की पारी खेलकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। नित्यानन्द ने भी 11 बॉल पर 31 रन की पारी खेली। मैच काफी रोमांचक मोड़ पर था अन्त में 1 बाल पर 3 रन की जरूरत थी तो बी०ए० 1 समे० के छात्र रामसूरत ने आखिरी गेंद पर 6 मारकर मैच जीत लिया।मैच में क्रीड़ा सचिव राजेश भारती, एवं डॉ० अजय कुमार व डॉ० विवेकानन्द ने अंपायर्स की भूमिका निभायी। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड हर्ष जौहरी को प्राचार्य डॉ० रामसेवक सिंह यादव द्वारा दिया गया। प्राचार्य द्वारा यह भी घोषणा की गई कि एक बेट एवं एक बॉल पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को दिया जायेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!