October 10, 2026 3:43 am

बदहाल शिक्षा ब्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार से मिला

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर में वर्चस्व की लड़ाई शिक्षक नहीं बल्कि एबीएसए द्वारा कुछ टीचरों को मोहरा बना कर भाजपा कार्यकर्ताओ अभिभावकों मीडिया कर्मियों से लड़ा जा रहा है।इस लड़ाई में उनके द्वारा बेवजह शिक्षकों को आपस में लड़ा कर राजनीति कराया जा रहा है। एबीएसए यहां नौकरी नहीं राजनीति करने आए हैं उक्त आरोप भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार से मिल कर शिकायत दर्ज कराया। भाजपा प्रतिनिधि मंडल प्रमोद दुबे के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष बभनी लाल केश मंडल मंत्री ईश्वरी प्रसाद सुधीर पांडे उमेश कुमार ने बताया की म्योरपुर ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाले एबीएसए ब्लॉक शिक्षा क्षेत्र को चलाने में पूरी तरह नाकाम हैं अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अपने कुछ खास शिक्षकों के साथ मिल कर षडयंत्र के साथ स्तर विहीन राजनीति कर रहे है। एबीएसए द्वारा प्राथमिक विद्यालय नवाटोला की फरार रहने वाली शिक्षिका से दो बार बभनी थाने में भाजपा नेताओं पर मुकदमा लिखवाने का घृणित प्रयास किया गया दो दिन पहले बीजपुर में दम्पति पति पत्नी शिक्षक को उकसा कर टीवी रिपोर्टर पर हमला कराया गया इससे साफ हो गया है की अपने वर्चस्व की लड़ाई में शिक्षक शिक्षिकाओ को भी मोहरा बनाने में एबीएसए पीछे नहीं हट रह रहे है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय को दर्जनों शिकायत पत्र दिया गया लेकिन उनके द्वारा दो महीने से सिर्फ़ जांच करने की बात कही जा रही हैं। भाजपा प्रतिनिधि मंडल कार्यकर्ताओ ने कहा की एक वर्ष पहले भी जर्जर हुए विद्यालय भवनों के निर्माण में कमीशन खोरी के आरोपो में घिरे एबीएसए म्योरपुर के विरुद्ध पूर्व मुख्य विकास अधिकारी और बीएसए द्वारा एक जांच बैठाई गई थी उसकी भी जांच आज तक लंबित पड़ी है।भाजपा प्रतिनिधि मंडल के शिकायत पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिल कर एबीएसए पर कारवाई कराई जाएगी और शिक्षा ब्यवस्था को ठीक कराया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!