दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू मे सोमवार की रात्रि धनखोर गाँव से बारात मे आये; चौना गाँव निवासी युवक जीत सिंह पुत्र गनेशी गौड़ उम्र लगभग 35 वर्ष की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। ग्रामीणों की सुचना पर रात्रि मे पहुंचे चौकी इंचार्ज अमवार मखन राम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिये। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अत्यधिक शराब के नशे मे था हो सकता है कि कई अलग- अलग शराब पीने के कारण मौत हुआ हो। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 339









