October 11, 2026 12:39 pm

तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यकरण की मांग उठने लगी

सोनभद्र (समर सैम) जनपद के मुख्यालय राबर्ट्सगंज में चंडी तिराहे से लेकर कृति पाली क्लिनिक तक तीन किलोमीटर लम्बा फ्लाईओवर बना हुआ है। लेकिन फ्लाईओवर के नीचे का तीन किलोमीटर का हिस्सा अव्यवस्था का शिकार है। प्रदूषण का मरकज़ बना हुआ है। फ्लाईओवर के नीचे चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नीचे की स्थिति देखकर लज्जा का अनुभव होता है। जिस भाजपा सरकार में युद्ध स्तर पर स्वच्छता मिशन अभियान चलाया जा रहा है। वहां ऐसी स्थिति सचमुच विस्मयकारी है। विश्व गुरु मोदी जी ने स्वयं स्वच्छता अभियान को धार देने के लिए झाड़ू लगाया था। आज वही मोदी जी के देश में स्वच्छता मिशन अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। लोग अतिक्रमण कर कूड़ा करकट और कबाड़ स्टोर कर रहे हैं। चारो तरफ आवारा मवेशियों का मलमूत्र बिखरा पड़ा हुआ है। जिसे देखकर फ्लाईओवर की वजह से पूरा नगर कुरूप नज़र आ रहा है। इससे व्यथित होकर भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यकरण करने एवं स्वच्छता बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। अगर भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनय श्रीवास्तव की यह मूहिम रंग लाती है तो निश्चय ही नगर का काया कल्प हो जाएगा। विनय श्रीवास्तव ने कहा कि फ्लाईओवर के नीचे फैली गंदगी की वजह से बीमारी फैलने की संभावना निरन्तर बनी रहती है। अगर सौंदर्यीकरण हो जाएगा तो देखने से काफी सुंदर लगने लगेगा। जबकि जिलाधिकारी के पास डीएमएफ फंड में पर्याप्त धनराशि है जिससे नगर के बीचो बीच स्थित 3 किलोमीटर लंबी फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यकरण से नगर की खूबसूरती निखरकर सामने आएगी। वहीं प्रदूषण से भी मुक्ति मिल जायेगी। वहीं विनय श्रीवास्तव ने यह भी मांग की है कि फ्लाई ओवर के नीचे सौंदर्यीकरण कराकर महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जाए। जिससे लोगों को प्रेणा एवं गर्व की अनुभूति मिल सके। गन्दगी के कारण दोनों ओर रहने वाले नागरिकों एवं राहगीरों को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। गन्दगी से उठती दुर्गंध से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। जिससे स्थानीय निवासियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यदि ओवरब्रिज के नीचे खनिज न्यास निधि से सौंदर्यकरण हो जाये तो यह तीन किलोमीटर का दायरा स्वच्छ और सुंदर बनकर नगर की शोभा बढ़ाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!