सोनभद्र/ रॉबर्ट्सगंज पुलिश को मुखबिर जरिये सूचना मिली कि क्राइम नं0 25/2025 धारा 310(2),317(3) बीएनएस में वांछित 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त विशाल उर्फ अलगू यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी मढ़नी शंकरपुर थाना चौबेपुर वाराणसी जो मोटरसाइकिल से घटना करने की फिराक में घूम रहा है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी निरीक्षक चोपन, थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया, चौकी प्रभारी सुकृत द्वारा अभियुक्त का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया किन्तु अभियुक्त द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को आगे भगाते हुए लोहारा नहर पटरी से तकिया की तरफ मुड़कर भागने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर गिर गया और जान से मारने की नियति से पुलिस पर फायर करते हुए भागना चाहा किन्तु पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया जिसे उपचार हेतु पुलिस टीम के साथ हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया मौके पर उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट मौजूद है
बरामदगी का विवरण
01 अदद मोटरसाइकिल (पैशन रंग लाल व काला), 01 अदद मोबाइल, 01 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस व लूट का 2840 रुपया किया गया बरामद
पुलिस टीम का विवरण निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना रॉबर्ट्सगंज,निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन उ0नि0 कमलनयन दूवे थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया
उ0नि0 बृजेश पाण्डेय चौकी प्रभारी सुकृत,आरक्षी रमेश गोंड़ थाना रॉबर्ट्सगंज मौजूद रहे









