October 11, 2026 12:39 pm

एबीएसए ने कम्पोजिट विद्यालय को बना दिया राजनीति का अखाड़ा मध्याह्न भोजन पर ग्रहण

बीजपुर (सोनभद्र) शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत संचालित कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर एबीएसए विश्वजीत कुमार के कारण राजनीति का अखाड़ा बन गया है।एबीएसए अपने चहेते संकुल शिक्षक प्रधानाध्यापक देवनारायण गुप्ता को सीएल छुट्टी पर भेज दिए हैं जिसके कारण बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन पर ग्रहण लग गया है।मंगलवार को चार्ज विहीन विद्यालय में 11बजे तक रशोइयाँ लकड़ी का चूल्हा जला कर आग तापती बैठी रही न दाल था और नही सब्जी 11:30 बजे सूचना पा कर पहुँचे ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता ने एक किलो दाल खरीद कर भेजा तब जा कर लगभग 200 बच्चों के लिए चावल दाल मध्याह्न भोजन में बन पाया।गोपनीय जानकारी के अनुसार एबीएसए ने कम्पोजिट बिद्यालय बीजपुर में तैनात सीनियर तीन महिला टीचरो से दबाव में यह लिखवा लिया है कि हम स्कूल का चार्ज नही लेना चाहते वहीं एक टीचर नारायण दास ने नही लिखा जिसके कारण एबीएसए की गणित फेल हो गयी सीनियर टीचर नारायण दास ने जूनियर टीचर देवनारायण गुप्ता के पास चार्ज होने का विरोध किया इसके लिए सीएम पोर्टल सहित अन्य पर शिकायत भी दर्ज कराई तब जा कर एबीएसए ने 31जनवरी 2025 के बैकडेट में नारायण दास को चार्ज लेने का दबाव बनाया गया लेकिन बैकडेट में प्रभार लेने से नारायण दास ने यह कह कर मना कर दिया गया कि पिछले समय मे तमाम सामान गायब है बैट्री चोरी चली गयी है गड़बड़ झाला हुआ है प्रभारी देवनारायण ने पुलिस में चोरी की सूचना तक दर्ज नही कराया है अगर हम प्रभार लेते हैं तो हम फंसेंगे इस लिए करंट के डेट में प्रभार दिया जाय।

इधर अंदर खाने से मिली जानकारी पर गौरकरें तो एबीएसए नारायण दास को किसी भी हाल में पसंद नही करते इस लिए स्कूल का चार्ज देकर तत्काल निलंबन की कार्रवाई कर पुनः अपने चहेते देवनारायण गुप्ता जो पति पत्नी इसी बिद्यालय में टीचर है को यहाँ के मलाईदार कुर्सी पर हरहाल में आशिन करने के लिए आतुर हैं जिससे आगे भी उनकी निजी ब्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।इसबाबत एबीएसए विश्वजीत कुमार को फोन किया गया लेकिन उन्हों ने फोन काट दिया।जानकारी के लिए बीएसए मुकुल आनन्द पांडेय को फोन तीन बार फोन लगाया गया लेकिन उन्हों ने फोन रिसीव नही किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!