दुद्धी/सोनभद्र(राकेश गुप्ता)उप संकलन केंद्र दुद्धी क्षेत्र के 22 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। हाई स्कूल हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई जो 12:45 तक चली।वही इंटरमीडियट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 :15 बजे तक चली।परीक्षा उपरांत परीक्षार्थियों में काफी उत्साह रहा इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की व्यवस्था मुस्तैद रही।हिंदी विषय के लिए दुद्धी क्षेत्र के राजकीय इ०का० दुद्धी,शिवम इ0का0 महुली,राजकीय बा०इ०का० दुद्धी भारती इ०का० विण्ढमगंज,हरिश्चन्द्र इ०का० गौरासिंहा,जगदेश्वर प्रसाद इ0का0 जोरूखाड,राजकीय इ0का0 कोन,सोनांचल इ0का0 दुद्धी,गैवन्ती देवी इ0का0 महिउद्दीनपुर कोन,आदर्श इ0का0 महुली,कल्पना विकास बा०इ०का० अमवार,सर्वोदय इ0का0 कोन,राजवंशी देवी उ०मा०वि० महिउद्दीनपुर कोन,घनश्याम दास उ०मा०वि० करईल, कोन,जनता इ०का० बभनी,राजकीय इ0का0 चपकी,शिवम संकल्प इ०का० बखरिहवॉ अंजानी,डॉ० अम्बेडकर इ०का० जरहॉ,उ०मा०वि० शि०सं० बभनी, देवनाटोला,दक्षिणांचल ग्रामोदय इ०का० बभनी,डॉ० बी०आर० अम्बेडकर बहु० उ०मा०वि० छत्तरपुर,प्रभावती सिंह इ०का० जरहॉ बीजपुर परीक्षा केंद्रों पर कुल 7264 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 6640 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। हिंदी विषय में कुल 624 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।कोठागर प्रभारी धनंजय वर्मा ने बताया कि सोमवार को हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा में कुल नामांकित परीक्षार्थियों की संख्या 7264 थी, जिसमें 6640 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 624 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के हिन्दी वर्ग में परीक्षार्थियों की कुल संख्या 3261 थी जिसमें 3075 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 186 अनुपस्थित रहे।वही सामान्य हिंदी वर्ग में परीक्षार्थियों की कुल संख्या 1804 थी जिसमें 1703 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 101 अनुपस्थित रहे।इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 4778 परीक्षार्थी शामिल रहे।









