सोनभद्र। उ.प्र.शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनके गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस (सम्भव) का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद में तीन, नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क, घुरमा में दो, चोपन में दो, ओबरा में चार, रेणुकूट में दो, पिपरी में दो, दुद्धी में तीन, डाला बाजार में एक, अनपरा में दो शिकायतें प्राप्त हुई। समस्त निकायों को मिलाकर कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें मुख्य रूप से साफ सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इस दौरान अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर अनवर अली, मनोज चौबे, धर्मराज जैन आदि उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









