October 11, 2026 12:42 pm

दो दिवसीय प्रवास पर गुप्तकाशी पहुंचेंगे आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज

 

सोनभद्र/ रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित ज्योति इंटरनेशनल होटल में ग्राम्य संस्कृति,समृद्धि एवं जीवनबोध विषय पर आगामी 4 मार्च को होने वाले संगोष्ठी को लेकर आयोजन समिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक अभियान काशीकथा के संयोजक डॉ. अवधेश दीक्षित ने कहा कि गुप्तकाशी की पावन धरा पर 4 मार्च को आयोजित होने वाली संगोष्ठी में धार्मिक,आध्यात्मिक एवं दार्शनिक विचारक सिद्ध पीठ श्री हनुमन्निवास अयोध्या धाम के परम पूज्य संत आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज जी के अमृत वाणी को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पूज्य महाराज जी काशी से सीधे सोनभद्र पहुंचेंगे तत्पश्चात नगर स्थित ज्योति इंटरनेशनल होटल में ग्राम्य संस्कृति, समृद्धि एवं जीवन बोध संगोष्ठी कार्यक्रम में उद्बोधन, विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में बेटियों को पुरस्कार वितरण व 251 कन्याओं के साथ सामूहिक सहभोज कार्यक्रम के उपरांत पूज्य महाराज जी सहस्र शिवलिंग मऊ कला, विजयगढ़ दुर्ग, बाबा मछंदर नाथ, अमिलाधाम जाएंगे उसके बाद काशी के लिए प्रस्थान करेंगे।बैठक में प्रमुख रूप से डॉ अवधेश दीक्षित, पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी, पारसनाथ मिश्रा, जगदीश पंथी , विनोद चौबे , दयाशंकर पांडे ,प्रद्युम्न त्रिपाठी , कमलेश चौबे, प्रमोद गुप्ता, चित्रा जालान, सुशील त्रिपाठी, योगेंद्र बिन्द, प्रभात सिंह चंदेल, मृगांक दुबे,कुंवर चौबे,प्रवीण पांडेय, विनय शुक्ला, विनय विश्वकर्मा, ठाकुर दिग्विजय सिंह, ठाकुर अभय सिंह, बृजेश शुक्ला, लक्ष्मी झा, अरुणेश पांडे,आनंद त्रिपाठी, राज नारायण तिवारी, राकेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!