October 11, 2026 12:42 pm

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डा0,धर्मवीर तिवारी के नेतुत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुने

सोनभद्र/  23 फरवरी 2025 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी की मन की बात सोनभद्र नगर के वार्ड नंबर 8 मन की बात रेडियो पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी जी के नेतृत्व में सुनी गई पीएम मोदी ने कहा कि, साथियों, इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट उनको देश की कुछ प्रेरणास्रोत महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अधिक वजन या मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों की मदद से इस चुनौती से निपट सकते हैं। इसके लिए पहला कदम ये है कि आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल का उपयोग करेंगे। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप तेल खरीदते समय ही पहले की तुलना में 10 प्रतिशत कम तेल खरीदें। ये मोटापे को कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।नीरज चोपड़ा और निखत ज़रीन ने भी कम किया है मोटापा
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और बॉक्सिंग चैंपियन निखत ज़रीन का उदाहरण देते हुए कहा कि इन लोगों ने भी दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए मोटापे की समस्या पर काबू पाकर मिसाल पेश की है।
मन की बात कार्यक्रम में इस विषय पर कार्डियक सर्जन डॉ देवी शेट्टी ने कहा, मोटापे के कारण हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। मोटापे से निजात पाने के लिए सभी लोगों को नियमित व्यायाम करना, डाइट पर कंट्रोल करना और वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है।भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची काफी लंबी होती चली गई। लॉन्च व्हीकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य एल-1 या फिर एक ही रॉकेस से, एक ही बार में, 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने की अभूतपूर्व मिशन हो – इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं।दुनिया ने भारत की प्रगति की खूब सराहना की’
पीएम मोदी ने कहा- हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि, पिछली बार मन की बात का 118वां एपिसोड गणतंत्र दिवस से पहले प्रसारित किया गया था।बूथ अध्यक्ष शशिकांत पांडेय, जिला मंत्री युवा मोर्चा उत्कर्ष पांडेय, अजय पांडेय, आफताब अंसारी, सूरज ,रवि कसेरा,देवेश पांडेय

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!