October 11, 2026 12:47 pm

हर घर नल योजना सरकार की हुई धराशाही नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश के सरकार एक तरफ जहाँ अपने विकास कार्यों का लगातार ढिंढोरा पीट कर प्रचार-प्रसार करती है, वहीं दूसरी तरफ सोनभद्र जिले के कई गाँव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं मामला ओबरा तहसील अन्तर्गत ब्लाक चोपन के ग्राम कनछ टोला पियरी माटी में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग आज भी नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीणों का कहना है कि उनके गाँव में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। हर घर नल जल योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी इस गाँव में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है गंदा नाले का पानी पीने को मजबूर हैं आदिवासी ग्रामीण गंदा पानी पीने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। यह मामला सरकार की ‘हर घर नल जल योजना’ की हवा हवाई सावित हो रहा है गंदा पानी पीने से ग्रामीणों को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं इस योजना के तहत सरकार ने हर घर में नल से जल पहुंचाने का वादा किया था लेकिन इस गांव में हवा.हवाई निकला सोनभद्र के इस गांव में आज भी लोग गंदा पानी पीने को मजबुर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!