October 11, 2026 12:42 pm

रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मादक पदार्थ अवैध गांजा गिरोह के चार तस्करों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र/ रावर्ट्सगंज पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा  मादक पदार्थ अवैध गांजा गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 33 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद व दो चार पहिया वाहन किया गया जब्त
पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे मादक पदार्थ नाजायज गांजा की तस्करी के सम्बन्ध मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज व जनपद सोनभद्र की एस0ओ0जी0 पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा की उड़ीसा से तस्करी करते हुए अभियुक्तगण 01

. शशिकान्त सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह ग्राम तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष 02. दिव्यांशु सिंह पुत्र सुनील उर्फ बच्चा सिंह पता नुआंव थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष 03. अंकित सिंह पुत्र अजय सिंह पता नुआंव डाफी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष व 04. अमन सिंह पुत्र स्वयंप्रकाश सिंह पता तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को लोढी मम्मी के ढाबा के पास से वाहन संख्या UP 65 BU 6847 अर्टिगा व UP 65 FF 6304 वेन्यू कार के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 33 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ एवं अभियुक्तो द्वारा उड़ीसा से नाजायज गांजा अपने चार पहिया वाहनों से तस्करी कर के लाया जा रहा था जहां से अभियुक्तो द्वारा गांजा लिया गया था उससे सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी एसओजी राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल नागेश कुमार सिंह,प्रभारी चौकी चुर्क सुनील कुमार,का0 रमेश गौड़, शशिकान्त राठौर,हे0का0 संजय चौहान एसओजी टीम का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया,हे0का0 प्रकाश कुमार सिंह,सतीश कुमार सिंह,
का0 जय प्रकाश सरोज, रितेश पटेल एसओजी टीम मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!